संगीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संगीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2009

विनोद अग्रवाल का भाव-प्रवाह

मेरे चरित्र का एक बड़ा दोष ये है कि मैं एक से ज़्यादा काम एक वक़्त पर नहीं कर सकता। एक दौर में मेरे सर पर एक ही चीज़ का भूत सवार हो सकता है। एक संतुलन बना कर सब कुछ थोड़ा-थोड़ा कर लेने का शऊर मुझे कभी नहीं आया। मेरी माँ ने मुझे बचपन में ही असत्ती घोषित कर दिया था। केले खाता था तो दिन भर में दरज़न खा जाता था। नहीं खाता था तो सालों नहीं। आयुर्वेदिक संतुलन बनाने की कोशिश बहुत जारी हैं मगर मूल स्तर पर स्वभाव का आज भी यही हाल है। अगर किसी एक से बात कर रहा हूँ तो दूसरे से मोबाइल पर बात करने में भी खीज होने लगती है। इसी दोष के चलते मैं ब्लॉग से भी कभी-कभी गायब भी हो जाता हूँ।

कुछ लोग होते हैं कि काम करते हुए आराम से संगीत भी सुनते रहते हैं। मुझ से ये हुनर कभी नहीं सधा। हुआ हमेशा यही है कि मैंने उठा के संगीत बन्द कर दिया है। लेकिन जब संगीत के पीछे पड़ा हूँ तो महीनों सिर्फ़ संगीत सुना है। सुबह उठने से लेकर कर रात सोने तक, सब काम छोड़-छाड़ के। ऐसे एक दौर में मुझे आबिदा का बुखार चढ़ा था और उनकी भक्ति में पड़ के मैं सिर्फ़ उन्हे सुनने दिल्ली तक चला गया था।

कल अचानक टीवी पर संस्कार चैनल पर एक गायक को देखने लगा और देखता ही रह गया और सुनता ही रह गया। पहले भी एक दो दफ़े देखा था और उन में एक अजब सी कशिश पाई थी। आप सुनिए विनोद अग्रवाल को.. वे गायक भी हैं और संत भी और सूफ़ी भी। गाते-गाते बीच में प्रवचन करते नहीं पर कभी-कभी कर भी देते हैं। उनके कुछ गीत तो ऐसे हैं जिसमें सम्भवतः उनके पास कोई लिखा हुआ गीत भी नहीं होता.. बस वो अपनी धुन में अपने भावों को शब्द देते चलते हैं।

गुलज़ार ने कहीं आबिदा के बारे में कहा है कि आबिदा गाती हैं तो उनकी आवाज़ अल्लाह तक जाती है। गुलज़ार साहब बड़े शाएर हैं उनकी पहुँच मणिरत्नम और यश चोपड़ा तक ही नहीं अल्लाह मियाँ तक है। शायद अल्लाह मियाँ के बगल में बैठ कर ही वे आबिदा को सुनते हैं J पर सच है उनकी बात, आबिदा की आवाज़ में हैं वो जज़्बा।

विनोद जी की आवाज़ भले आबिदा की तरह बुलन्द न हो मगर जब वे गाते हैं तो सुनने वालों के भीतर तक उतर जाते हैं और आँसुओं की शक़्ल में बाहर बह आते हैं। भाव विभोर हो कर खुद भी रोने लगते हैं और अपने सुनने वालों को भी रुला देते हैं। आँखे बन्द कर गाने वाले इस भक्त के भजन को लोग आँखें बन्द कर के सुनते हैं।

मैं ने पाया है कि सेक्यूलर एथॉस के भद्रलोक ‘अली मौला’ और ‘अल्ला हू’ पर झूमने में तो ज़रा नहीं झिझकते मगर ‘कृष्ण गोविन्द गोविन्द’ की धुन पर संशय में पड़ कर उसमें साम्प्रदायिकता की बू तलाशने लगते हैं। हो सकता है मेरी इस बात से हाफ़पैंटिया लोग उछलने लगें और सेक्यूलर बंधु नाराज़ हो जायं। मगर जो सच है वो सच है। बंधुओ से गुज़ारिश है कि इस कृष्ण-भक्त की भावनदी में एक बार उतरने के पहले सोच लें क्योंकि बह जाने का डर है।



शुक्रवार, 14 दिसंबर 2007

डोन्ट टेल हर टु स्टॉप

फ़ुरसतिया जी मैडोना के बुढ़ापे के डर से हमदर्दी खा के उनसे साथ निभाने का वादा कर रहे हैं। उनके बहाने से हमें मैडोना की प्रति अपनी श्रद्धा की याद हो आई। मैडोना की गिनती भले ही अपने समय की महानतम संगीतज्ञ के रूप में न होती हो.. पर सबसे लोकप्रिय कलाकारों में उनका नाम आएगा ही आएगा। रॉक एंड रोल म्यूज़िक की दुनिया में जहाँ वन सॉन्ग वन्डर टके सेर मिलते हों वहाँ तीन दशक तक अपना दबदबा बनाए रखना कोई अंधा चुक्की नहीं है। वो भी तब्ब जब्ब उनके साथ और बाद में परिदृश्य पर ‘आए, छाए और चले गए’ जैसों की गिनती में माइकेल जैक्सन भी शामिल हों।

मैडोना कोई मामूली औरत नहीं है.. कुछ खास है उनमें। उन्होने अस्सी की दशक में कामुकता को परिभाषित किया और नब्बे के दशक में पुनर्परिभाषित किया। मैडोना ने न सिर्फ़ अपने समय के स्त्री के रूप का न सिर्फ़ प्रतिनिधित्व किया है बल्कि उस का प्रतिमान गढ़ा है.. स्त्री स्वातंत्र्य और अभिव्यक्ति का जीता-जागता स्वरूप हैं वे। उन्होने नए ज़माने की नई औरत का अपने रूप में आविष्कार किया है और फिर-फिर नए रूप में आविष्कार किया है..

अगर पुरानी नज़र से देखा जाय तो उनमें वे सारे तत्व मौजूद है कि उन्हे आधुनिक देवी घोषित किया जा सके.. और होता क्या है देवी होना.. वो हमारे आत्मा में वास करती हैं.. हम उनका नाम जपते हैं.. उनकी मूर्ति लगाते हैं.. उनके नशे में चूर हो कर नाचते हैं..

पुरानी परिभाषाओं से थोड़ा विस्थापन ज़रूर है.. पर आधुनिकता के लिए आप को इतनी ढील देनी होगी.. और अब तो उत्तर आधुनिकता भी चली आई है.. प्लीज़ मेक स्पेस फ़ॉर हर.. एंड वाच हर लवली वीडियो..






Don't tell me to stop
Tell the rain not to drop
Tell the wind not to blow
'Cause you said so, mmm



Tell the sun not to shine
Not to get up this time, no, no
Let it fall by the way
But don't leave me where I lay down

(Chorus)


Tell me love isn't true
It's just something that we do
Tell me everything I'm not but
please don't tell me to stop



Tell the leaves not to turn
But don't ever tell me I'll learn, no, no
Take the black off a crow
But don't tell me I have to go



Tell the bed not to lay
Like the open mouth of a grave, yeah
Not to stare up at me
Like a calf down on its knees

(chorus)


Tell me love isn't true
It's just something that we do
Tell me everything I'm not but
don't ever tell me to stop

(Chorus)


Don't you everTell me love isn't true
It's just something that we do
Don't you ever
Tell me everything I'm not but
don't ever tell me to stop



Don't you ever
please don't, please don't,
please don't tell me to stop
Don't you ever tell me (don't you), ever

Don't ever tell me to stop


Tell the rain not to drop
Tell the bed not to lay
Like the open mouth of a grave, yeah
Not to stare up at me
Like a calf down on its knees



अपने पचासवें बरस में चल रही मैडोना अपने फ़िल्ममेकर पति गाय रिची और तीन बच्चों के साथ लन्डन में रहती हैं।

शनिवार, 4 अगस्त 2007

प्रत्यक्षा जी के लिए

कल की पोस्ट पर प्रत्यक्षा जी ने कहा कि ज़रा जूलिया भी सुना दीजिये और एला फिट्ज़ेरल्ड नहीं सुनवायेंगे क्या ?बीटल्स का एक पंडित रविशंकर के असर के बाद सितार वाला गाना भी था । अभी याद नहीं आ रहा । अब इसके पहले भी प्रत्यक्षा जी फ़ीवर गाने का एला फ़िट्ज़ेराल्ड का वर्ज़न सुनाने के लिए कह चुकी हैं.. पर मैं उनकी फ़र्माइश को पूरा नहीं कर पाया.. बहुत ढूँढ़ने पर भी नहीं मिला.. न विडियो और न ही ऑडियो.. अब उन्होने दुबारा याद दिलाया है.. तो आज की यह पोस्ट प्रत्यक्षा जी को समर्पित है..

सबसे पहले बीटल्स का सितार के असर वाला गाना.. समीर भाई का विचार है कि वह नॉरवेजियन वुड है.. ठीक बात है.. इस गाने में पहली बार बीटल्स ने सितार का इस्तेमाल किया.. पर तब बीटल्स रविशंकर को जानते नहीं थे.. इस के बाद हैरीसन की उनसे मुलाकात हुई और शायद बिना गण्डा बँधवाये ही हैरीसन को रविशंकर से सितार की कुछ शिक्षा प्राप्त हुई.. जिसके फलस्वरूप यह गाना बना.. लव यू टु.. जिसे बीटल्स के १९६६ के एलबम रिवाल्वर में जगह मिली.. इस गाने का लिखना, गाना और बजाना सब कुछ जॉर्ज हैरीसन ने ही किया है.. इस गीत में भी बीटल्स की पहचान ..वही पारदर्शी भावनाएं हैं जो सुनने वालों का मन मोह लेती हैं..

Get this widget | Share | Track details


Each day just goes so fast
I turn around - it's past
You don't get time to hang a sign on me

Love me while you can
Before I'm a dead old man

A lifetime is so short
A new one can't be bought
And what you've got means such a lot to me

Make love all day long
Make love singing songs

There's people standing round
Who screw you in the ground
They'll fill you in with all their sins you see

I'll make love to you
If you want me too

अब इसके बाद पहली फ़र्माइश जूलिया.. कहा जाता है कि जॉन लेनन ने यह गीत अपनी माँ के लिए लिखा.. जिनका नाम जूलिया था.. और यह भी कहा जाता है कि यह गाना योको को समर्पित है जिनके जापानी नाम का अर्थ ओशेनचाइल्ड है.. जो भी हो.. गाना सुनिये लेनन के स्वर में.. यह शायद उनका अकेला एकल गीत है.. इसमें किसी और बीटल्स का योगदान नहीं.. ज़रूरत भी नहीं.. अपने भाव में समूचा है..



Get this widget | Share | Track details



जूलिया

Half of what I say is meaningless
But I say it just to reach you, Julia

Julia, Julia, oceanchild, calls me
So I sing a song of love, Julia
Julia, seashell eyes, windy smile, calls me
So I sing a song of love, Julia

Her hair of floating sky is shimmering, glimmering
In the sun

Julia, Julia, morning moon, touch me
So I sing a song of love, Julia

When I cannot sing my heart
I can only speak my mind, Julia

Julia, sleeping sand, silent cloud, touch me
So I sing a song of love, Julia
Hum hum hum hum... calls me
So I sing a song of love for Julia, Julia, Julia

प्रत्यक्षा जी.. एला फ़िट्ज़ेराल्ड का एक गीत स्वीट जॉर्जिया ब्राउन मैंने खोजा है आप के लिए.. १९२५ में केनेथ केसी द्वारा लिखा गया यह गीत एक अश्वेत वेश्या के बारे में हैं.. जिसे बाद में कई लोगों ने गाया और अपनी अपनी तरह से समझा.. कुछ इसे एक अमरीकी राज्य जॉर्जिया से जोड़ते हैं..एक मशहूर बास्केट बॉल टीम का थीम सॉंग भी है यह गीत.. जो पाठक एला से परिचित न हों उन्हे बता दूँ कि एला फ़िट्ज़ेराल्ड जैज़ की दुनिया की बेताज़ मल्लिका थीं.. जिसे आप अमरीकी संगीत की लता मंगेशकर समझ सकते हैं.. हालांकि उनका अंदाज़ लता जी से काफ़ी जुदा है..

इस गाने के तीन वर्ज़न्स यूट्यूब पर उपलब्ध हैं मगर यह सबसे पुराना और सबसे जीवंत है.. स्टॉकहोल्म १९६६ के लाइव कॉन्सर्ट की रेकॉर्डिंग..जिस में एला गीत के बोलों के साथ अपनी तरह की आज़ादी लेती हैं.. जो गीत को और निखार देता है..


Sweet Georgia Brown

No gal made has got a shade on sweet Georgia Brown
Two left feet but oh so neat, has sweet Georgia Brown
They all sigh and wanna die for sweet Georgia Brown
I'll tell you why, you know I don't lie... much

It's been said she knocks 'em dead when she lands in town
Since she came why it's a shame how she coos 'em down
Fellers she can't get are fellers she ain't met
Georgia claimed her, Georgia named her
Sweet Georgia Brown

तस्वीर: रविशंकर और जॉर्ज हैरीसन

शुक्रवार, 3 अगस्त 2007

प्रूडेन्स प्रिये

बीटल्स का एक और प्यारा गाना है.. डियर प्रूडेन्स.. नवम्बर १९६८ में रिलीज़्ड व्हाइट एलबम का हिस्सा बना.. १९६८ का शुरुआती कुछ समय बीटल्स के सदस्यों ने भारत में ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी के आश्रम में बिताया जहाँ पर वे ट्रान्सेडेन्टल मेडीटेशन सीख रहे थे.. साथ में प्रसिद्ध अभिनेत्री मिया फ़रो और उनकी बहन प्रूडेन्स फ़रो भी थीं.. जो इस पूरी शिक्षा को बहुत गम्भीरता से लेते हुए नियत समय के अलावा भी अपना बाकी का समय कमरे में रह कर ध्यान करते हुए बितातीं.. जॉन लेनन को लगता कि वे बेहद उदासी के कारण ऐसा कर रही हैं.. इस भावना के साथ प्रूडेन्स को बाहर की चमकती दुनिया का हिस्सा बनने का न्योता देते हुए लिखा यह गीत लेनन ने..

महर्षि के आश्रम में ज़्यादा दिन नहीं रहे बीटल्स.. जल्दी ही उनका मोहभंग हो गया और वे वापस अपनी दुनिया में लौट गए.. एक बात ऐसी भी सुनी जाती है कि इस मोहभंग के मूल में योगी जी का मिया फ़रो पर कुछ कामुक आक्रमण था.. पर दूसरी तरफ़ यह तथ्य भी है कि मिया और प्रूडेन्स ने अपना कोर्स पूरा किया और प्रूडेन्स ने तो बाद में एड्वान्स कोर्स भी किया..

एक अलग राय यह भी है.. This is one of the most misinterpreted songs by some people. I've heard people that say it's about a guy trying to get sex. Dear Prudence (which can mean caution, i.e. prude) won't you come out to play(disregard your values and have sex.)

जो भी मामला हो गाना कमाल का है.. सरलता और सच्चाई से लबरेज़..

Get this widget | Share | Track details


गीत के बोल यूँ हैं..

Dear Prudence,
won’t you come out to play.
Dear Prudence,
greet the brand new day.

The sun is up,
the sky is blue.
It’s beautiful
and so are you.
Dear Prudence
won’t you come out to play?

Dear Prudence
open up your eyes.
Dear Prudence
see the sunny skies.
The wind is low
the birds will sing
That you are part of everything.
Dear Prudence
won’t you open up your eyes?

Look around round
Look around round round
Look around.

Dear Prudence
let me see you smile.
Dear Prudence
like a little child.
The clouds will be a daisy chain.
So let me see you smile again.
Dear Prudence
won’t you let me see you smile?


इस गाने का एक विडियो भी है.. जिसमें आप महर्षि के आश्रम में बीटल्स के अलावा शायद मिया और प्रूडेन्स को भी देख सकते हैं.. और महेश योगी का हवाई सफ़र भी.. पर मेरा आग्रह है कि विडियो देखने के पहले गाने का ऑडियो सुन लें.. विडियो में आदमी देखता अधिक है सुनता कम है.. दृश्य से श्रुति की महिमा हमेशा से ज़्यादा रही है.. कुछ तो बात होगी.. बाकी आपकी मर्ज़ी.. मगर देखें ज़रूर.. जॉन लेनन की एक मोहक-मारक मुस्कान भी है इसमें..

शनिवार, 28 जुलाई 2007

बिकॉज़

बीटल्स दुनिया के अब तक के सबसे लोकप्रिय और सब से बेहतरीन पॉप बैंड माने जाते हैं.. १९६२ से १९७० तक इस दल ने करीब दस बारह एलबम में एक से एक यादगार गाने रिलीज़ किये.. दिल में आग लगाने वाले और ठंडक पहुँचाने वाले भी .. इन्ही में से एक एलबम है १९६९ में रिलीज़्ड एबी रोड.. इसका एक गाना है.. बिकॉज़..

इस गाने के बारे में कहानी यह है कि जॉन लेनन की पत्नी योको ओनो.. बीथहॉवन का मूनलाइट सोनॉटा पियानो पर बजा रहीं थीं.. तो लेनन ने उनसे उस धुन को उल्टा बजाने को कहा.. और उस के आधार पर इस गाने की रचना की..

एक अजीब सा रूमानी उदासी का समा है .. मेरे लिए ये बीटल्स का सर्वश्रेष्ठ गाना है.. वो बात अलग है कि ये बहुत लोकप्रिय नहीं है.. मगर जब इसे अमेरिकन ब्यूटी जैसी फ़िल्म के एंड क्रेडिट्स में सुना.. तो खुशी हुई.. अमेरिकन ब्यूटी बेहतरीन फ़िल्म है.. पर इस गाने से उसका कोई मुक़ाबला नहीं.. इस का उपयोग कर के फ़िल्म का मूड समृद्ध हो गया.. दिस सॉन्ग इज़ अ प्योर जेम.. शीयर डिलाइट.. इसमें कोई दोष नहीं.. कुछ भी अधिक नहीं.. कुछ टेढ़ा मेढ़ा नहीं.. सरल और सम्पूर्ण..

इस गाने में एक साइकेडेलिक रंगत भी है.. मगर मुझे उस से कोई गुरेज़ नहीं.. मेरे लिए ये सवाल कोई मायने नहीं रखता कि.. क्या बीटल्स ने यह गाना चरस या एल एस डी के नशे में हो कर बनाया था..? मेरे लिए सिर्फ़ इतना तथ्य महत्वपूर्ण है कि मैं बिना किसी नशे के इस आनन्द को प्राप्त कर रहा हूँ..

इस गाने के दो वर्ज़न्स पेश कर रहा हूँ.. पहले संगीत के साथ..



Get this widget Share Track details



गाने के बोल कुछ इस तरह हैं..

Because
the world is round
it turns me on
Because the world is round...aaaaaahhhhhh

Because
the wind is high
it blows my mind
Because the wind is high......aaaaaaaahhhh

Love is all,
love is new
Love is all,
love is you

Because
the sky is blue,
it makes me cry
Because the sky is blue.......aaaaaaaahhhh Aaaaahhhhhhhhhh....


अब बिना संगीत का वर्ज़न.. इस में शुरुआत के दस सेकेण्ड्स तक सन्नाटा है और फिर गाना शुरु होता है.. धीरज से सुनियेगा..

Get this widget Share Track details


अब चाहें तो संगीत वाला वर्ज़न फिर से सुनें.. आनन्द लें.. इस गाने को मैं दिन भर सुन सकता हूँ.. इसको सुन कर एक गहरी भाविक अनुभूति में डूब सकता हूँ.. इसे सुन कर मैं मर सकता हूँ..

रविवार, 22 जुलाई 2007

फ़ीवर

जवानी में तन और मन पूरी बढ़त को पा चुका होता है.. ताक़त अपने चरम पर होती है.. दुनिया को परखने के लिए कसने के लिए बेचैन.. सपनों और सच्चाई में फ़र्क ज़्यादा नहीं होता.. एक पके फल की तरह सपनों को हाथ बढ़ाकर तोड़ा जा सकता है.. ऐसा एहसास हर जवां अपने दिलोजिगर में लिए फिरता है..


अक्सरियत को मालूम चलता है कि फल तो बस एक सराब था.. धोखा था.. एक झूठ था... पर कुछ विरले ऐसे भी होते हैं जो हाथ में फल लिए मिठास को दाँतों तले कुचलते मुस्कराते हैं.. और सपनों की सच्चाई पर भरोसा दिखाते हैं..जब जवानी कहा जाय तो सबब इनसे समझा जाता है.. हारे हुए को बेवक्त खज़ां की राह पर ढुनकता पाया जाता है.. अधेड़ हो जाने का मतलब ही क़ुव्वत की हदों को समझ जाना है.. समाज और शख़्स के आँकड़े में शख़्स की कमज़ोरी का एहसास हो जाना ही दुनियादार हो जाना है..

जवानी की रूमानियत में एक बुखा़र भी होता है.. उस बुखा़र के बारे में बहुतों ने लिखा है.. १९५६ में एडि कूली नाम के एक अश्वेत गायक ने एक दूसरे अश्वेत गायक ओटिस ब्लैकवेल (चित्र में एल्विस के पोस्टर के साथ) से मदद ले कर अपने फ़ीवर नाम के गाने को पूरा किया.. और गाया.. इसी गीत को १९५८ में पेगी ली ने अपनी तरह से गाया जो इतना पसंद किया गया कि तब से आज तक इस गीत के इतने कवर वर्ज़न किये जा चुके हैं कि ये सबसे ज़्यादा कवर वर्ज़न किए जाने वालों की सूची में शीर्ष के आस पास है.. मुझे ये गाना इतना पसन्द है कि इस गीत के बारह वर्ज़न्स मेरी मीडिया लाइब्रेरी में है..शायद जाती हुई जवानी को पकड़े रखने की एक नाकाम कोशिश के तहत..

इस गीत को एला फ़िट्ज़ेराल्ड, एल्विस प्रेसले, पेरिस बेनेट, बोनी एम, रे चार्ल्स और नैटली कोल, ग्रेटफ़ुल डेड, मैडोना, डॉना समर और बियान्स ने भी गाया है.. यहाँ पर पेगी ली का मौलिक वर्ज़न..



Get this widget Share Track details



Never know how much I love you / Never know how much I care / When you put your arms around me / I get a fever that's so hard to bear / You give me fever

When you kiss me / Fever when you hold me tight / Fever In the morning / Fever all through the night

Sun lights up the daytime / Moon lights up the night / I light up when you call my name / And you know I'm gonna treat you right / You give me fever

When you kiss me / Fever when you hold me tight / Fever / In the morning /Fever all through the night

Everybody's got the fever / That is something you all know / Fever isn't such a new thing / Fever started long ago

Romeo loved Juliet / Juliet she felt the same / When he put his arms around her / He said Julie, baby, you're my flame / Thou givest fever/ When we kisseth / Fever with thy flaming youth / Fever / I'm a fire / Fever, yay, I burn forsooth

Captain Smith and Pocahontas / Had a very mad affair / When her daddy tried to kill him / She said daddy, no, don't you dare / He gives me fever / With his kisses, fever when he holds me tight / Fever / I'm his Mrs. / Daddy, won' t you treat him right

Now you've listened to my story / Here's the point that I have made / Chicks were born to give you fever / Be it farenheit or centigrade / They give you fever

When you kiss them / Fever if you live, you learn / Fever / till you sizzle / What a lovely way to burn / What a lovely way to burn / What a lovely way to burn / What a lovely way to burn

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...