बीटल्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बीटल्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 4 अगस्त 2007

प्रत्यक्षा जी के लिए

कल की पोस्ट पर प्रत्यक्षा जी ने कहा कि ज़रा जूलिया भी सुना दीजिये और एला फिट्ज़ेरल्ड नहीं सुनवायेंगे क्या ?बीटल्स का एक पंडित रविशंकर के असर के बाद सितार वाला गाना भी था । अभी याद नहीं आ रहा । अब इसके पहले भी प्रत्यक्षा जी फ़ीवर गाने का एला फ़िट्ज़ेराल्ड का वर्ज़न सुनाने के लिए कह चुकी हैं.. पर मैं उनकी फ़र्माइश को पूरा नहीं कर पाया.. बहुत ढूँढ़ने पर भी नहीं मिला.. न विडियो और न ही ऑडियो.. अब उन्होने दुबारा याद दिलाया है.. तो आज की यह पोस्ट प्रत्यक्षा जी को समर्पित है..

सबसे पहले बीटल्स का सितार के असर वाला गाना.. समीर भाई का विचार है कि वह नॉरवेजियन वुड है.. ठीक बात है.. इस गाने में पहली बार बीटल्स ने सितार का इस्तेमाल किया.. पर तब बीटल्स रविशंकर को जानते नहीं थे.. इस के बाद हैरीसन की उनसे मुलाकात हुई और शायद बिना गण्डा बँधवाये ही हैरीसन को रविशंकर से सितार की कुछ शिक्षा प्राप्त हुई.. जिसके फलस्वरूप यह गाना बना.. लव यू टु.. जिसे बीटल्स के १९६६ के एलबम रिवाल्वर में जगह मिली.. इस गाने का लिखना, गाना और बजाना सब कुछ जॉर्ज हैरीसन ने ही किया है.. इस गीत में भी बीटल्स की पहचान ..वही पारदर्शी भावनाएं हैं जो सुनने वालों का मन मोह लेती हैं..

Get this widget | Share | Track details


Each day just goes so fast
I turn around - it's past
You don't get time to hang a sign on me

Love me while you can
Before I'm a dead old man

A lifetime is so short
A new one can't be bought
And what you've got means such a lot to me

Make love all day long
Make love singing songs

There's people standing round
Who screw you in the ground
They'll fill you in with all their sins you see

I'll make love to you
If you want me too

अब इसके बाद पहली फ़र्माइश जूलिया.. कहा जाता है कि जॉन लेनन ने यह गीत अपनी माँ के लिए लिखा.. जिनका नाम जूलिया था.. और यह भी कहा जाता है कि यह गाना योको को समर्पित है जिनके जापानी नाम का अर्थ ओशेनचाइल्ड है.. जो भी हो.. गाना सुनिये लेनन के स्वर में.. यह शायद उनका अकेला एकल गीत है.. इसमें किसी और बीटल्स का योगदान नहीं.. ज़रूरत भी नहीं.. अपने भाव में समूचा है..



Get this widget | Share | Track details



जूलिया

Half of what I say is meaningless
But I say it just to reach you, Julia

Julia, Julia, oceanchild, calls me
So I sing a song of love, Julia
Julia, seashell eyes, windy smile, calls me
So I sing a song of love, Julia

Her hair of floating sky is shimmering, glimmering
In the sun

Julia, Julia, morning moon, touch me
So I sing a song of love, Julia

When I cannot sing my heart
I can only speak my mind, Julia

Julia, sleeping sand, silent cloud, touch me
So I sing a song of love, Julia
Hum hum hum hum... calls me
So I sing a song of love for Julia, Julia, Julia

प्रत्यक्षा जी.. एला फ़िट्ज़ेराल्ड का एक गीत स्वीट जॉर्जिया ब्राउन मैंने खोजा है आप के लिए.. १९२५ में केनेथ केसी द्वारा लिखा गया यह गीत एक अश्वेत वेश्या के बारे में हैं.. जिसे बाद में कई लोगों ने गाया और अपनी अपनी तरह से समझा.. कुछ इसे एक अमरीकी राज्य जॉर्जिया से जोड़ते हैं..एक मशहूर बास्केट बॉल टीम का थीम सॉंग भी है यह गीत.. जो पाठक एला से परिचित न हों उन्हे बता दूँ कि एला फ़िट्ज़ेराल्ड जैज़ की दुनिया की बेताज़ मल्लिका थीं.. जिसे आप अमरीकी संगीत की लता मंगेशकर समझ सकते हैं.. हालांकि उनका अंदाज़ लता जी से काफ़ी जुदा है..

इस गाने के तीन वर्ज़न्स यूट्यूब पर उपलब्ध हैं मगर यह सबसे पुराना और सबसे जीवंत है.. स्टॉकहोल्म १९६६ के लाइव कॉन्सर्ट की रेकॉर्डिंग..जिस में एला गीत के बोलों के साथ अपनी तरह की आज़ादी लेती हैं.. जो गीत को और निखार देता है..


Sweet Georgia Brown

No gal made has got a shade on sweet Georgia Brown
Two left feet but oh so neat, has sweet Georgia Brown
They all sigh and wanna die for sweet Georgia Brown
I'll tell you why, you know I don't lie... much

It's been said she knocks 'em dead when she lands in town
Since she came why it's a shame how she coos 'em down
Fellers she can't get are fellers she ain't met
Georgia claimed her, Georgia named her
Sweet Georgia Brown

तस्वीर: रविशंकर और जॉर्ज हैरीसन

शुक्रवार, 3 अगस्त 2007

प्रूडेन्स प्रिये

बीटल्स का एक और प्यारा गाना है.. डियर प्रूडेन्स.. नवम्बर १९६८ में रिलीज़्ड व्हाइट एलबम का हिस्सा बना.. १९६८ का शुरुआती कुछ समय बीटल्स के सदस्यों ने भारत में ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी के आश्रम में बिताया जहाँ पर वे ट्रान्सेडेन्टल मेडीटेशन सीख रहे थे.. साथ में प्रसिद्ध अभिनेत्री मिया फ़रो और उनकी बहन प्रूडेन्स फ़रो भी थीं.. जो इस पूरी शिक्षा को बहुत गम्भीरता से लेते हुए नियत समय के अलावा भी अपना बाकी का समय कमरे में रह कर ध्यान करते हुए बितातीं.. जॉन लेनन को लगता कि वे बेहद उदासी के कारण ऐसा कर रही हैं.. इस भावना के साथ प्रूडेन्स को बाहर की चमकती दुनिया का हिस्सा बनने का न्योता देते हुए लिखा यह गीत लेनन ने..

महर्षि के आश्रम में ज़्यादा दिन नहीं रहे बीटल्स.. जल्दी ही उनका मोहभंग हो गया और वे वापस अपनी दुनिया में लौट गए.. एक बात ऐसी भी सुनी जाती है कि इस मोहभंग के मूल में योगी जी का मिया फ़रो पर कुछ कामुक आक्रमण था.. पर दूसरी तरफ़ यह तथ्य भी है कि मिया और प्रूडेन्स ने अपना कोर्स पूरा किया और प्रूडेन्स ने तो बाद में एड्वान्स कोर्स भी किया..

एक अलग राय यह भी है.. This is one of the most misinterpreted songs by some people. I've heard people that say it's about a guy trying to get sex. Dear Prudence (which can mean caution, i.e. prude) won't you come out to play(disregard your values and have sex.)

जो भी मामला हो गाना कमाल का है.. सरलता और सच्चाई से लबरेज़..

Get this widget | Share | Track details


गीत के बोल यूँ हैं..

Dear Prudence,
won’t you come out to play.
Dear Prudence,
greet the brand new day.

The sun is up,
the sky is blue.
It’s beautiful
and so are you.
Dear Prudence
won’t you come out to play?

Dear Prudence
open up your eyes.
Dear Prudence
see the sunny skies.
The wind is low
the birds will sing
That you are part of everything.
Dear Prudence
won’t you open up your eyes?

Look around round
Look around round round
Look around.

Dear Prudence
let me see you smile.
Dear Prudence
like a little child.
The clouds will be a daisy chain.
So let me see you smile again.
Dear Prudence
won’t you let me see you smile?


इस गाने का एक विडियो भी है.. जिसमें आप महर्षि के आश्रम में बीटल्स के अलावा शायद मिया और प्रूडेन्स को भी देख सकते हैं.. और महेश योगी का हवाई सफ़र भी.. पर मेरा आग्रह है कि विडियो देखने के पहले गाने का ऑडियो सुन लें.. विडियो में आदमी देखता अधिक है सुनता कम है.. दृश्य से श्रुति की महिमा हमेशा से ज़्यादा रही है.. कुछ तो बात होगी.. बाकी आपकी मर्ज़ी.. मगर देखें ज़रूर.. जॉन लेनन की एक मोहक-मारक मुस्कान भी है इसमें..

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...